Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

"पत्रकारिता कोश" के 12वें अंक का प्रकाशन जनवरी में

: पत्रकार अपने नाम एवं नम्‍बर भेजें : भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" के 12वें अंक का प्रकाशन जनवरी, 2012 में मुंबई से होगा। लगभग 800 पृष्ठों पर आधारित इस बहुपयोगी पत्रिका के प्रकाशन हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रकाशित होने वाले विविध भाषाओं के समाचारपत्र - पत्रिकाओं / समाचार चैनलों, समाचार पोर्टलों, आदि के साथ - साथ उनमें विविध पदों पर कार्यरत मीडियाकर्मियों - लेखक, पत्रकार, प्रवासी भारतीय रचनाकार, प्रेस फोटोग्राफर, कैमरामैन के अलावा लेखक, कवि, साहित्यकार, प्रेस संगठन, फीचर एजेंसी, पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान, आदि के नाम व पते संकलित किए जाने का कार्य तेज गति से चल रहा है।

2001 में भारत की पूर्व केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने इस कोश के पहले अंक का विमोचन किया था। तब से अब तक यह कोश हर वर्ष नियमित रूप से संशोधित रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे अपना और अपने समाचारपत्र / पत्रिकाओं / चैनलों, आदि का संपूर्ण विवरण संपादक, पत्रकारिता कोश, मेसर्स भारत पब्लिकेशन, प्लॉट नं. 4-जे-7, शिवाजी नगर, कोंकण बैंक के सामने, गोवंडी, मुंबई- 400 043. महाराष्ट्र (भारत) के पते पर  31 दिसम्बर, 2011 तक निश्चित रुप से भेज दें ताकि उसे  "पत्रकारिता कोश" के नए संस्करण में शामिल किया जा सके। अधिक जानकारी हेतु कोश के संपादक आफताब आलम से मो. 09224169416 पर संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति ई-मेल This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर भी अपना विवरण भेज सकते हैं।

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version