Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

28 साल पहले क्‍या अन्‍ना ऐसे ही दिखते थे?

दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबार ‘नई दुनिया’ में अन्ना हजारे को संघ के वरिष्ठ नेता नाना जी देखमुख के साथ जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) में दिखाया गया है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या 28 साल पहले अन्ना हजारे आज की ही तरह दिखते हैं। क्या, अन्ना हजारे ने कायाकल्प कर लिया है? नई दुनिया की यह खबर अपने आप में कुछ सवाल खड़े कर रही है।

सियासत में मौसम का महत्व है। कांग्रेस के दिमाग में बात घुस गई है कि अन्ना उनको कंडम करने में लगे हैं। अब अन्ना को भी कंडम करने का समय आ गया है नहीं तो, चुनाव में अन्ना आटा गीला कर देंगे। खबर पढ़ कर सवाल यह भी कौंधा है मेरे मन में कि क्या गोंडा इतना बड़ा जिला है कि 28 साल पहले वहां पर अन्ना की मौजूदगी को बताने वाला कोई नहीं था या वहां के पत्रकार यह खबर खोज नहीं पाए? आज का नई दुनिया पढ़ लीजिएगा, बाजार में नहीं मिले तो नेट संस्करण पर एक नजर जरुर डाल लीजिएगा। पहले पन्ने पर छपी है खबर, पता है  http://www.naidunia.com/epapermain.aspxX

अरुण पांडेय

पत्रकार

नई दिल्ली

09811772971

This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version