Category: इवेंट, पावर-पुलिस, न्यूज-व्यूज, चर्चा-चिट्ठी... Published Date Written by B4M
दिल्ली के रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया का सालाना चुनाव घोषित हो गया है. आमतौर पर यह हर साल नवंबर महीने में होता है लेकिन अबकी 21 जनवरी को मतदान होगा. 22 को वोटों की गिनती होगी. बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों के चलते इस बार देर में चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव घोषित होने ही प्रेस क्लब आफ इंडिया उर्फ पीसीआई की राजनीति तेज हो गई है. शाम को पीने-पिलाने के दौर के दौरान गुणा-गणित व सेटिंग-गेटिंग की लंबी चर्चाएं चलने लगी हैं.
प्रेस क्लब आफ इंडिया के ताजा हालात, वर्तमान टीम के कामकाज आदि के बारे में अगर कुछ आप लिखना, बताना, जताना चाहते हैं तो लिख भेजिए, This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर. आपके अनुरोध करने पर आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा.