Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

चव्हाण के पेड न्यूज पर सुनवाई 3 फरवरी को

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण के उस अनुरोध पर अंतिम सुनवाई फरवरी के पहले सप्ताह के लिए टाल दी है जिसमें 2009 के विधानसभा चुनाव में कथित पेड़ न्यूज को लेकर उनके खर्च की चुनाव आयोग द्वारा जांच को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति निज्जर ने कहा कि वह तीन फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले वकील गोपाल सुब्रमण्यम और अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से कहा कि चूंकि इस मामले सारे प्रतिवादियों ने लिखित रूप से अपना पक्ष रख चुके हैं, इसलिए इस पर जल्द सुनवाई हो। इससे पहले 3 नवंबर को शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग की जांच पर रोक लगा दी थी। चह्वाण ने चुनाव आयोग को जांच करने संबंधी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। चुनाव आयोग की जांच पर रोक लगाते हुए शीर्ष अदालत ने आयोग, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी, सोमैया और माधव किंहलाकर को नोटिस जारी किया था। भाजपा नेताओं के आग्रह पर जांच शुरू की गई थी। हाई कोर्ट ने 30 नवंबर को चुनाव आयोग को चह्वाण के चुनाव खर्च की जांच का आदेश दिया था। साभार : जागरण

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version