Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

दैनिक जागरण के खिलाफ शिकायत, बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने मामले को यूपी भेजा

दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में कार्यरत रहे रमण कुमार यादव की शिकायत पर बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने यूपी के कंपनी रजिस्‍ट्रार को पत्र भेजा है, जिसमें रमण कुमार की शिकायत को कार्रवाई के लिए अग्रसारित करने की बात कही है. जानकारी के अनुसार दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर में प्रिंटिंग डिविजन में कार्यरत रमण कुमार को प्रबंधन ने गलत तरीके से निकाल दिया था, जिसके चलते उन्‍होंने प्रबंधन के खिलाफ कई स्‍थानों पर जागरण के खिलाफ शिकायत की.

उन्‍होंने जागरण तथा कंचन प्रिंटिंग प्रेस के खिलाफ भी कंपनी रजिस्‍ट्रार को लिखा, जिस पर बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने दोनों फर्मों का रजिस्‍ट्रेशन यूपी में होने का हवाला देते हुए इस शिकायत को अग्रसारित कर दिया. अब इस मामले में यूपी के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने कितनी कार्रवाई की है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version