Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

109 लोगों में मात्र एक पत्रकार को पुरस्‍कार के काबिल समझा सरकार ने

देश के सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार पद्म सम्‍मान में 109 लोगों का चयन किया गया है. सभी क्षेत्रों में कला, विज्ञान, राजनीति, समाजसेवा समेत कई क्षेत्रों जमकर पुरस्‍कार बांटें गए हैं, पर पत्रकारिता के क्षेत्र सरकार ने लगभग पद्म कंजूसी ही बरती है. इन 109 लोगों में मात्र एक पत्रकार पुरस्‍कार के लायक समझा गया है. सरकार ने मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ पत्रकार विजयदत्‍त श्रीधर का चयन पद्म श्री पुरस्‍कार के लिए किया है.

श्रीधर के अलावा दूसरा कोई पत्रकार सरकार की लिस्‍ट में नहीं आ सका. विजयदत्‍त की गिनती मध्‍य प्रदेश के रचनात्‍मक पत्रकारों में की जाती है. इन्‍हें पद्म श्री पुरस्‍कार मिलने पर राज्‍य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रसन्‍नता जताई तथा कहा कि विजयदत्‍त ने पत्रकारिता में मिसाल स्‍थापित की है. उनको पद्म श्री मिलने बधाई और शुभकामना भी दी है.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version