Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

किशनगंज में विस्फोट, पत्रकार सहित तीन घायल

पटना। बिहार के किशनगंज जिले में गुरुवार को एक मकान में कुछ लोगों ने बम फेंक दिया, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना बाहरकाठा थाना क्षेत्र के चतरगढ़ में हुई। कुछ लोग एक मकान में घुसने का प्रयास कर रहे थे और विरोध होने पर उन्होंने बम फेंक दिया। अधिकारियों का कहना है कि घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। (एनबीटी)

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version