Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

डेहरी के बदतमीज थाना इंचार्ज के खिलाफ डीजीपी से शिकायत, आंदोलन की तैयारी में पत्रकार

रोहतास जिले के डेहरी आन सोन के प्रेस के महासचिव क्लब सचिव एवं दैनिक जागरण के पत्रकार कमलेश कुमार ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर डेहरी आन सोन के रेल थाना पुलिस इंचार्ज पप्पू कुमार शारदा को निलंबित करने की मांग की है. बताया जा रहा है कि रेल थाने पर तैनात पप्पू की हरकतों से हर कोई परेशान है.

कमलेश ने अपने पत्र में लिखा है कि उक्त थाना इंचार्ज आए दिन पत्रकारों के साथ अभद्रता करता रहता है. उक्त इंचार्ज प्रेस क्लब के अध्यक्ष वारिस खां एवं सदस्य चंदन के साथ भी बदतमीजी कर चुका है. बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व उक्त पप्पू कुमार ने एक चाय वाले को जमकर पीट दिया था, इसी खबर के लिए जब पत्रकारों ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उसने सभी के साथ बदतमीजी से बात किया.

बताया जा रहा है इसके पहले भी उक्त दारोगा तमापम लोगों से मारपीट कर चुका है. पत्रकार समेत आम लोग भी उसकी हरकतों से नाराज बताए जा रहे हैं. अपने को सरकार में किसी का खास बताने वाले इस दारोगा की इसी हरकतों से परेशान होने के बाद कमलेश ने डीजीपी को पत्र लिखा है. हालांकि उक्त दारोगा के खिलाफ कोई कारवाई होगी इसकी संभावना कम ही है. इसको देखते हुए पत्रकार अब सीधी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं. नीचे डीजीपी को भेजा गया पत्र.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version