Category: इवेंट, पावर-पुलिस, न्यूज-व्यूज, चर्चा-चिट्ठी... Published Date Written by B4M
राजस्थान पत्रिका में छपी एक खबर पर बवाल हो गया है. सवाई माधोपुर निवासी डा. गोवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर के संपादकीय प्रभारी मनोज माथुर को पत्र लिखकर खबर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. राजस्थान पत्रिका ने नौ जनवरी को 'रसूखदारों ने बना लिए होटल, नियम ताक पर' शीर्षक से खबर छापी थी. यह खबर आरटीआई के आधार पर लिखी गई थी. इसी खबर में डा. गोवर्धन सिंह एवं उनके परिवार पर कुछ आरोप लगे थे.
इससे नाराज डा. सिंह ने संपादकीय प्रभारी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि सत्यता का पता लगाए बगैर ही भ्रामक खबर प्रकाशित कर दी गई, जिससे उनके तथा उनके परिवार के मान सम्मान को ठेस पहुंचा है. डा. सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि संपादक खबर छापकर सही स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा उन्हें मजबूर होकर पीआरबी एक्ट और न्यायालय का शरण लेना पड़ेगा.


