Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

कलिंग सेना ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की प्रतियां जलाई

 

भुवनेश्वर : अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स में राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में ओडिया विरोधी लेख प्रकाशित करने को लेकर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। राजधानी भुवनेश्वर में कलिंग सेना के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स की प्रतियां जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। कलिंग सेना की ओर से सैकड़ों कार्यकर्ता मास्टर कैंटीन चौक में जमा हुए और हिन्दुस्तान टाइम्स की प्रतियां जलाई। 
 
कलिंग सेना के सुप्रीमो हेमंत रथ ने हिन्दुस्तान टाइम्स अखबार पर गैर-जिम्मेदाराना ढंग से समाचार छापने और ओडिया लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने के आरोप में लेखक को गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई। वहीं कलिंग सेना के प्रभाकर नायक, बैरागी जेना, जानकी राउत, अब्दुल करीम खान आदि ने हिन्दुस्तान टाइम्स के संपादक और विवादित लेख के लेखक को तुरंत गिरफ्तार कर भविष्य में ऐसे आपत्तिजनक लेख न छापने की हिदायत दी। साभार : जागरण 

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version