Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

उल्‍फा नेता एवं भारतीय पत्रकार म्‍यामांर में गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन अल्फा के एक बड़े नेता और एक भारतीय पत्रकार को म्यामांर में अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने बताया कि मीडिया में अल्फा के स्वयंभू कमांडर इन चीफ परेश बरुआ के हिरासत में लिए जाने के बारे में खबर आई थी लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास सूचना है कि जीवन मोरान और एक भारतीय पत्रकार को म्यामांर में हिरासत में लिया गया है लेकिन हमारे पास परेश बरुआ को हिरासत में लिए जाने के बारे में कोई सूचना नहीं है।'

मोरान बरुआ अल्फा के कट्टरपंथी गुट में दूसरे नम्बर की हैसियत रखने वाला कमांडर है। हिरासत में लिया गया पत्रकार गुवाहाटी के एक दैनिक समाचार पत्र के लिए काम करता है और ऐसा लगता है कि वह बरुआ के इंटरव्यू के लिए म्यामांर गया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेने के बाद म्यामांर के अधिकारियों ने इसके बारे में भारत सरकार को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक दोनों को चीन की सीमा से लगते पूर्वी म्यामांर में हिरासत में लिया गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों को किन परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। बरुआ के कथित रूप से म्यामांर में अड्डे हैं और वह अक्सर चीन जाता रहता है। साभार : एनबीटी

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version