ब्राडकास्ट कंसल्टेंट श्याम साल्वी को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया. साल्वी को हेल्दी यूनिवर्स फाउंडेशन की तरफ से श्री एस राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया. साल्वी ने कई चनलों को लांच कराया है और मीडिया फील्ड में आने वाले कई लोगों को ट्रेंड किया है. श्याम साल्वी टीवी ब्राडकास्ट के क्षेत्र में चर्चित नाम हैं.






महाराष्ट्र सरकार ने लोकमान्य तिलक जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष पदमश्री कुमार केतकर को दिये जाने की घोषणा की है. कुमार केतकर चालीस वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. कुमार केतकर इंडियन एक्सप्रेस समूह के मराठी दैनिक 'लोकसत्ता' के मुख्य संपादक हैं.