banner

'स्वतंत्र वार्ता' के आरई प्रदीप श्रीवास्तव हैदराबाद में हुए सम्मानित

E-mail Print PDF

हैदराबाद में भारतीय संस्कृति परिषद एवं राष्ट्रीय एकता लेखक व पत्रकार संघ के तत्वावधान में हर वर्ष दिया जाने वाला 'जन जागृति सेवा सदभावना सम्मान' इस वर्ष निज़ामाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव को दिया गया.

यह सम्मान उन्हें कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति वाई भाष्कर राव, मानव अधिकार कमीशन आंध्र प्रदेश के सदस्य ई. इस्माइल एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के आंध्र प्रदेश की अध्यक्ष डॉ अर्चना सिंह ने दिया. इस मौके पर प्रदीप को शाल, सम्मान पत्र, हैदराबादी मोतियों की माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.

जन जागृति सेवा सदभावना सम्मान बीते 18 वर्षों से दिया जा रहा है. इस अवसर पर "वन्दे मातरम और राष्ट्रीय एकता" विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. इसमें संदीप अग्रवाल, अमृत कुमार जैन, पंडित गणेश देव आर्य, पंडित बालकृष्ण पाठक, प्रमोद जैन, डॉ हरीश चन्द्र विद्यार्थी, आर.बी.सिंह, डॉ वसुधा शास्त्री आदि ने विचार रखे.

Comments (1)Add Comment
0
बधाई
written by Harsh Kumar, March 01, 2010
प्रदीप जी, पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई।

Write comment

busy
 

Latest 81