Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

भड़ास4मीडिया को तैंतीस हजार रुपये की मदद

भड़ास4मीडिया के लिए तीन लोगों ने कुल तैंतीस हजार रुपये की मदद की है. झारखंड के एक पत्रकार साथी ने इक्कीस हजार रुपये नगद दिए हैं. देहरादून से 'विजन2020' के एडिटर एसएस तोमर ने दस हजार रुपये भड़ास के एकाउंट में जमा कराए हैं. रेडियो मिष्टी के दिलीप डुग्गर ने दो हजार रुपये भड़ास के एकाउंट में जमा कराए हैं. कई लोगों ने अपने अपने स्तर पर सलाह भी दी है.

आम राय यह है कि अगर भड़ास का पाठक अपनी आर्थिक स्थिति अनुसार दो हजार से लेकर पच्चीस हजार रुपये तक का सहयोग करे तो एक करोड़ का एक फंड क्रिएट किया जा सकता है जिसे फिक्स डिपोजिट कर देने पर इसका मासिक ब्याज करीब डेढ़ लाख रुपये आएगा जिससे भड़ास के प्रत्येक महीने के खर्चे निकलते रहेंगे. एक सिंपल गणित के मुताबिक पांच हजार लोग अगर दो दो हजार रुपये देते हैं तो एक करोड़ रुपये इकट्ठे हो जाते हैं. फिलहाल सलाह, संवेदना, चिंता जताने वालों की बड़ी संख्या के बावजूद खुद ब खुद मदद देने के नाम पर तीन लोगों ने अपने स्तर से पहल की है. इन सभी लोगों का दिल से आभार.

-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया ( This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. )

संबंधित खबरें-

भड़ास4मीडिया दिक्कत

भड़ास4मीडिया सुझाव1

भड़ास4मीडिया सुझाव2

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version