Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

मेड टुडे से एसोसिएट एडिटर राजेश रामचंद्रन का इस्‍तीफा

: राज नारीसेट्टी द वाल स्‍ट्रीट जर्नल के डिजिटल नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर बने : मेल टुडे से खबर है कि राजेश रामचंद्रन ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर एसोसिएट एडिटर के पर पर कार्यरत थे. भारत भूषण और राहुल थापा के जाने के बाद मेल टुडे को यह तीसरा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि राजेश अब हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. इन्‍हें सीनियर पद पर लाया जा रहा है. वे मेल टुडे के साथ पिछले चार सालों से जुड़े हुए थे. पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय राजेश द वीक मैगजीन समेत एनडीटीवी इंडिया तथा अन्‍य कई संस्‍थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राजेश सक्रिय ब्‍लॉगर भी हैं. राजनीतिक मामलों पर इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

द वाल स्‍ट्रीट जर्नल ने राजू नारीसेट्टी को अपने डिजिटल नेटवर्क का मैनेजिंग एडिटर बना दिया है. उस्‍मानिया विश्‍वविद्यालय हैदराबाद से शिक्षित राजू फिलहाल वाशिंगटन पोस्‍ट के मैनेजिंग एडिटर के पोस्‍ट पर कार्यरत हैं. वे कंपनी डिजिटल कंटेंट, प्रोडक्‍ट, स्‍टाफ और स्‍ट्रैटजी की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. वे द वाल स्‍ट्रीट जर्नल से 1994 से जुड़े हुए हैं.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version