: घर में पड़ी डकैती की न किसी अखबार ने खबर छापी न किसी चैनल ने दिखाई : मनोज कुमार सहारा समय न्यूज चैनल में सीनियर नान लीनियर एडिटर हैं. परसों रात वे काम खत्म कर अपने घर लौटे तो देखा कि घर से सारा सामन गायब है. उनके घर में डकैती पड़ी थी. उन्होंने सूचना अपने चैनल और पुलिस को दी. देखते ही देखते कई चैनलों और अखबारों के लोग पहुंच गए. पुलिस के बड़े अफसर भी पहुंचे. सबने बाइट ली, बयान लिया, जानकारी ली और काफी देर तक छानबीन जांच के बाद चले गए. अगले दिन तक किसी चैनल ने न तो खबर दिखाई और न ही किसी अखबार में खबर प्रकाशित हुई. आहत मनोज ने भड़ास4मीडिया को फोन कर बताया कि मीडिया वाला होने के बावजूद उनके साथ मीडिया का रवैया बेहद खराब रहा.