Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published on Saturday, 17 December 2011 15:45 Written by B4M
रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश में ईटीवी का प्रसारण तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कलेक्टर रायपुर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ईटीवी रायपुर के ब्यूरो चीफ शैलेष पांडे की याचिका पर यह आदेश जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने की। मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी।
उल्लेखनीय है कि रमन सिंह अपने खिलाफ खबर प्रसारित प्रकाशित किए जाने से ईटीवी चैनल और पत्रिका अखबार से नाराज हो गए और इन दोनों को सबक सिखाना शुरू कर दिया। ईटीवी का प्रसारण बंद करा दिया तो पत्रिका अखबार के खिलाफ प्रदर्शन करवाए और जांच शुरू करा दी। मीडिया के प्रति इस अलोकतांत्रिक रुख से रमन सिंह के खिलाफ पूरा मीडिया जगत लामबंद है। ईटीवी ने सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाकर गुहार लगाई तो रमन सिंह को झटका देते हुए कोर्ट ने प्रसारण बहाल करने के आदेश दिए।