Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Published on Tuesday, 17 January 2012 17:00 Written by B4M
भास्कर ग्रुप के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिव्य भास्कर, गुजरात के नये सीओओ के पद पर सारस सेठी की नियुक्ति की गई है। सारस फिलहाल टीएनटी एक्सप्रेस इन्डिया के नेशनल सेल्स मैनेजर हैं। स्मरण रहे कि सेठी को विदा हो रहे जगदीश शर्मा के स्थान पर भेजा जाएगा।
डीयू से पढाई करने वाले सारस के पास लोजिस्टिक, हेल्थ केयर और एज्युकेशन के क्षेत्र में 16 सालों से भी अधिक समय का अनुभव है। इससे पहले वे अपोलो हेल्थ एन्ड लाइफ स्टाइल लिमिटेड के बिज़नेस डेवलपमेन्ट हेड थे। इसके अलावा उनके पास एफआइआइटी जी लिमिटेड और वेबकोम टेक्नोलोजिस में भी काम करने का अनुभव है।
एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. इस सूचना की सत्यता से संबंधित कोई तथ्य जानकारी आपके पास हो तो This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल कर सकते हैं.