Category: आवाजाही, कानाफूसी, सुख-दुख, इंटरव्यू... Published Date Written by B4M
मुरादाबाद से खबर है कि एक छात्र नेता राहुल ने जिगर की आवाज समाचार पत्र के संपादक जावेद जाफरी के खिलाफ ट्रिक के जरिए अश्लील फोटो बनाकर रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. इतना ही नहीं आरोप है कि इस संपादक ने किसी नए नम्बर से नागफनी के एसएचओ रवि कुमार को उनके सीयूजी मोबाइल पर फोन करके लखनऊ डीजीपी आफिस से बोलने तथा दर्ज मामले को खतम करने को भी कहा.
इससे पहले भी आईबीएन7 के पत्रकार फरीद शम्सी जावेद जाफरी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था. फिरासत खान नामक व्यक्ति ने भी इनके खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कराया था. इस संदर्भ में पूछे जाने पर कोतवाल अनिरुद्ध सिंह ने जावेद जाफरी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं.