Category: यूपी-यूके इलेक्शन 2012 Published on Saturday, 04 February 2012 20:58 Written by B4M
: बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को हराने के लिए दरियाबाद पहुंचे : बाराबंकी। बेनी के बेटे को हराने के लिए मुलायम सिंह यादव दरियाबाद पहुंचे। कस्बे के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। हमें किसानों, मजदूरों, बुनकरों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, शिक्षा पालकों सहित समाज के सभी वर्गों के चिन्ता है। इसीलिए हम जब भी सरकार बनाते है तो बिना भेद भाव सबके लिए योजनायें लागू करते हैं।
Last Updated on Saturday, 04 February 2012 20:58
Hits: 123
Read more: सपा के लोग गुंडई करेंगे तो उन्हें भी सजा दी जाएगी : मुलायम
Category: यूपी-यूके इलेक्शन 2012 Published on Saturday, 04 February 2012 19:35 Written by उत्कर्ष कुमार सिन्हा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में भी बाहुबलियों और पूंजीपतियों की तादाद भरी भरकम है . उत्तर प्रदेश इरेक्शन वाच द्वारा 1098 प्रत्याशियों में से प्रमुख राजनितिक दलों के 337 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण से येही तस्वीर निकल रही है. इन 337 प्रत्याशियों में से 118 प्रत्याशियों (35 प्रतिशत ) ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की है। जबकि 2007 के विधान सभा चुनाव में 28प्रतिशत ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की थी।
Last Updated on Saturday, 04 February 2012 19:35
Hits: 115
Read more: दूसरा चरण भी बाहुबलियों और पूंजीपतियों के नाम रहेगा
Category: यूपी-यूके इलेक्शन 2012 Published on Saturday, 04 February 2012 16:16 Written by B4M
जालौन : चुनाव आयोग की मनाही के बावजूद भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के सामूहिक नामांकन में जुलूस निकालने की कोशिश की गई। सैकड़ों की संख्या में भाजपाई कार्यालय से पैदल कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर अंबेडकर चौराहे पर जुलूस को रोक लिया। भाजपा नेताओं से उनकी तीखी झड़प हुई इसके बाद प्रत्याशियों को भीड़ लेकर आगे नहीं बढ़ने दिया गया। लेकिन पंद्रह लोगों के साथ वे पैदल ही नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने जिलाधिकारी राजशेखर के निर्देश पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित प्रत्याशियों, जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष तथा दो सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
Last Updated on Saturday, 04 February 2012 16:16
Hits: 91
Read more: भाजपाइयों को जुलूस निकालना पड़ा महंगा, स्वतंत्र देव समेत 200 पर मुकदमा
Category: यूपी-यूके इलेक्शन 2012 Published on Friday, 03 February 2012 20:56 Written by अजय कुमार
उत्तर प्रदेश में जहां मुस्लिम वोट के लिए जंग जारी है, वहीं दलों का दलितों के प्रति दुलार जगा है। यही वजह है कि बसपा 88, सपा 85, भाजपा 85 और कांग्रेस ने 87 विधानसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। मायावती ने जिन 88 दलितों को उम्मीदवार बनाया है, उनमें से 78 खुद उनकी अपनी जाटव जाति के हैं, जबकि उन्होंने पासियों को 4, धोबियों को 2 और धानुक, नट व वाल्मीकि जातियों को 1-1 टिकट ही दिया हैं। दलितों की एक अन्य जाति कोरी भी प्रदेश के कई हलकों में ताकतवर मानी जाती है, लेकिन मायावती ने इसके एक भी प्रतिनिधि को प्रत्याशी नहीं बनाया है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में दलितों की कुल 66 जातियां निवास करती हैं और गाहे-बगाहे उनमें सुगबुगाहट चलती रहती है कि मायावती सिर्फ अपनी जाति के दलितों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती हैं। इसीलिए उनकी सत्ता में मुश्किल से चार दलित जातियों की ही भागीदारी रहती है।
Last Updated on Friday, 03 February 2012 20:56
Hits: 153