| जल्द होगा अब तक का सबसे बड़ा खुलासा |
|
|
| मीडिया खबर | ||||
| Written by B4M Reporter | ||||
| Saturday, 04 October 2008 10:17 | ||||
|
तब इसकी निशानदेही पर लूट की कई मोटरसाइकिलें बरामद की गईं थीं। बाद में यह सेटिंग करके न सिर्फ शिक्षा मित्र बना बल्कि एक बड़े अखबार का इलाकाई रिपोर्टर भी बन बैठा। रिपोर्टरी के दौरान ही इसने एक व्यापारी को लूटने का खौफनाक प्लान बना डाला और इस पर अमल भी कर डाला। पर पब्लिक की दिलेरी और एक सिपाही के साहस के चलते लूट के बाद भागते समय इसे घेर लिया गया और मार गिराया गया। गोरखपुर में हुई इस मुठभेड़ की खबर को सभी छोटे-बड़े अखबारों ने अपने यहां फ्रंट पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पर यह किसी ने नहीं प्रकाशित किया कि यह शातिर लुटेरा इन्हीं बड़े अखबारों में से किसी एक का रिपोर्टर भी था। भड़ास4मीडिया आपको बताएगा इस हिस्ट्रीशीटर के रिपोर्टर बनने की दास्तान। भड़ास4मीडिया की टीम के पास हैं इस हिस्ट्रीशीटर के रिपोर्टर बनने के हर तरह के सुबूत। पर यह कहानी सिर्फ इतनी नहीं है। यह खुलासा है मीडिया में पनप रहे एक नए ट्रेंड का। क्या हिस्ट्रीशीटर विधायक, सांसद और मंत्री के बाद हिस्ट्रीशीटर रिपोर्टर, सब एडीटर और एडीटर भी हुआ करेंगे? उत्तर तो हां में ही आ रहा है। अभी आप सोचिए। भड़ास4मीडिया पर जल्द ले आ रहे हैं हिंदी मीडिया का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा- हिस्ट्रीशीटर बना रिपोर्टर।
|
||||
हिंदी मीडिया के No.1 न्यूज पोर्टल पर आपका स्वागत है। मीडिया की खबर 09999330099 पर एसएमएस या bhadas4media@gmail.com पर मेल करें। वैसे, चाहें तो इसे भी आजमा सकते हैं- Send Media News