baner
Forgot your password? Create an account
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size
  • default color
  • green color
  • red color

Bhadas4Media

Friday
Nov 21st
पहला पेज प्रिंट मीडिया राजेश रपरिया ने ग्रुप एडीटर का पद छोड़ा
राजेश रपरिया ने ग्रुप एडीटर का पद छोड़ा Print E-mail
मीडिया खबर - प्रिंट मीडिया
Written by B4M Reporter   
Thursday, 02 October 2008 05:16

वीरेंद्र सेंगर डीएलए के पोलिटिकल एडीटर होंगे :  नीरज अधिकारी डीएलए, मेरठ के नए प्रभारी 

खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार राजेश रपरिया ने कई शहरों से प्रकाशित होने वाले दोपहर बाद के चर्चित टैबलायड अखबार डीएलए के ग्रुप एडीटर पद से इस्तीफा दे दिया है। वे डीएलए से आगे भी जुड़े रहेंगे लेकिन केवल सलाहकार के रूप में। उनका नया पद एडीटोरियल एडवाइजर  का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश रपरिया ने खुद ही डीएलए के प्रबंधन से ग्रुप एडीटर पद से हटने की इच्छा जताई थी। उनका कहना था कि वे डीएलए से जुड़े रहना चाहते हैं पर इसके साथ कुछ और भी करने की योजना बना रहे हैं। इसके कारण वे ग्रुप एडीटर की जिम्मेदारी निभा पाने में असमर्थ हैं। प्रबंधन ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें अखबार का एडीटोरियल एडवाइजर नियुक्त कर दिया है। 

दूसरी खबर यह है कि वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सेंगर ने डीएलए ज्वाइन कर लिया है। वे दिल्ली में पोलिटिकल एडीटर के रूप में काम देखेंगे। वीरेंद्र सेंगर हिंदी के कई बड़े अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।

उधर, ओमकार चौधरी के डीएलए, मेरठ के स्थानीय संपादक  पद से इस्तीफा देने के बाद मेरठ का कामधाम नीरज अधिकारी को सौंप दिया गया है। नीरज अधिकारी समाचार संपादक के रूप में डीएलए, मेरठ के संपादकीय इंचार्ज होंगे। वे डीएलए, मेरठ में ही सिटी इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। नीरज के पास दैनिक भास्कर, दैनिक हिंदुस्तान, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में काम करने का अनुभव है।

 
 

हिंदी मीडिया के No.1 न्यूज पोर्टल पर आपका स्वागत है। मीडिया की खबर 09999330099 पर एसएमएस या bhadas4media@gmail.com पर मेल करें। वैसे, चाहें तो इसे भी आजमा सकते हैं- Send Media News

हमारा हीरो