|
मीडिया खबर -
सुख-दुख
|
|
Written by B4M Reporter
|
|
Tuesday, 18 November 2008 04:40 |
|
अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित दैनिक हिंदुस्तान, पटना के डिप्टी न्यूज एडीटर सुनील कुमार गौतम की हालत में कोई खास सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुके गौतम जी की आर्थिक दशा काफी दयनीय हो गई है। पिछले दिनों भड़ास4मीडिया द्वारा उनकी मदद के लिए चलाए गए अभियान से कई लोग और कई संस्थाएं उनके साथ खड़ी हुईं। लोगों ने यथासंभव आर्थिक सहायता दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 90 हजार रुपये, केंद्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवान ने एक लाख रुपये दिए। इनसे पहले दैनिक हिंदुस्तान समेत कई अखबारों और पत्रकार संगठनों के साथियों ने गौतम जी तक छोटी-बड़ी रकम मदद के रूप में पहुंचाई। इसी सब से गौतम जी को एक-एक लाख रुपये के तीन इंजेक्शन (REMICADEL INFLIXIMAB- 100 mg) लगाए जा सके। |
|
Read more...
|
|
|
मीडिया खबर -
सुख-दुख
|
|
Written by B4M Reporter
|
|
Monday, 17 November 2008 03:16 |
|
कई पत्रकार इन दिनों मुश्किल में हैं। वजह कुछ और नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना है। दैनिक भास्कर, पानीपत के संपादक दिनेश मिश्रा बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वे पानीपत के एक अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। उनका तबादला हाल में ही दैनिक भास्कर, ग्वालियर के लिए किया गया था। ग्वालियर जाने से पहले वे करनाल के एक मंदिर में दर्शन के लिए सपरिवार गए थे। वहां से पानीपत लौटते वक्त उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दिनेश मिश्रा की पत्नी को ज्यादा चोटें आई हैं। बताया जाता है कि वे अभी तक होश में नहीं आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिनेश की हालत में तेजी से सुधार होने की खबर है। गीतेश्वर व शशांक सड़क हादसे में घायल, वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्र का निधन |
|
Read more...
|
|
मीडिया खबर -
सुख-दुख
|
|
Written by B4M Reporter
|
|
Monday, 17 November 2008 02:05 |
|
एक न्यूज चैनल में काम करने वाला एक पत्रकार आजकल बेहद परेशान है। हर पल उन्हें अपनी जान की फिक्र लगी रहती है। आफिस जाते और आफिस से निकलते वक्त वे डरे सहमे से रहते हैं। हर पल आशंकित रहते हैं कि कहीं कोई उनका पीछा तो नहीं कर रहा, कोई उन्हें फालो तो नहीं कर रहा। यह डर, भय और आतंक किसी और का नहीं बल्कि खुद की पत्नी की तरफ से है। उनकी पत्नी भी एक न्यूज चैनल में पत्रकार हैं। पांच साल तक लंबे प्रेम के बाद इन दोनों ने शादी कुछ महीनों पहले की। शादी के बाद ही प्रेम का पाखंड खंड खंड होने लगा। पत्रकार महोदय से अब उनकी पत्नी दूर रहती हैं। विवाद इतना बढ़ चुका है कि पत्नी और उनके घरवालों की तरफ से इन पर दहेज समेत कई तरह के केस लाद दिए गए हैं। पुलिस कभी भी इन्हें अरेस्ट कर सकती है। |
|
Read more...
|
|
मीडिया खबर -
सुख-दुख
|
|
Written by B4M Reporter
|
|
Friday, 14 November 2008 01:26 |
|
आज बहुत कम पत्रकार एवं मीडियाकर्मी हैं जो सृजनात्मक लेखन को महत्व देते हैं और इसे अपने जीवन का ध्येय मानते हैं। इसके पीछे वजह है, लेखन से कुछ न हासिल होने की मानसिकता का व्याप्त होना। यह मानसिकता फली-फूली है बाजार के बढ़ते दबदबे के चलते। बावजूद इसके, कुछ पत्रकार आज भी नियमित लेखन में सक्रिय हैं। उनकी लेखनी से यदा-कदा बहुमूल्य रचनाओं का सृजन होता रहता है। ऐसे ही हैं विनोद विप्लव। रफी पर लिखी गई इनकी किताब संगीत प्रेमियों के लिए अमूल्य धरोहर बन गई है।
|
|
Read more...
|
|
मीडिया खबर -
सुख-दुख
|
|
Written by B4M Reporter
|
|
Wednesday, 12 November 2008 02:26 |
|
ईटीवी के पत्रकारों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हैदराबाद में ईटीवी के एक एंकर की उसके पिता द्वारा हत्या किए जाने की खबर के बाद भड़ास4मीडिया तक दो और बुरी सूचनाएं पहुंची हैं। ईटीवी के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी में स्ट्रिंगर के रूप में काम करने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा का कैमरा और मोबाइल एक इंस्पेक्टर ने पिछले दिनों छीन लिया। लक्ष्मी नारायण लाठीचार्ज की घटना को कवर कर रहे थे। इससे इंसपेक्टर नाराज हो गया। उसने कैमरा व मोबाइल तो छीना ही, पुलिसवालों को साथ लेकर लक्ष्मी से मारपीट भी की। लक्ष्मी अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे। पहले तो पुलिस वाले कोशिश करते रहे कि शिकायत दर्ज ही न हो। बाद में डीआईजी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। कोतवाली में इंसपेक्टर के खिलाफ लूट की रिपोर्ट लक्ष्मी ने लिखवाई। |
|
Read more...
|
|
|
|
|
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>
|
|
Page 1 of 14 |