Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

नया चैनल तो लांच हो गया लेकिन यूपी के स्ट्रिंगरों को पैसा कब मिलेगा?

महुआ ग्रुप का बहुप्रतीक्षित चैनल 'महुआ न्यूज लाइन' उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड 15 जनवरी को सुबह साढे 9 बजे लांच हो गया. तेज तर्रार एडिटर्स के ग्रुप और बेहतर ग्राफिक्स के साथ महुआ न्यूज लाइन ने यूपी उत्तराखंड के आम लोगों के हक की आवाज उठाने का दावा किया है. लांचिग भूपेन्द्र सिंह भुप्पी ने एंकरिंग करके की जिसके बाद उस बुलेटिन को राणा यशवंत ने एक घंटे तक चलाया जिसमें महुआ न्यूज लाइन के पदाधिकारियों से दर्शकों का परिचय कराया गया.

बिहार में चल रहे महुआ न्यूज की तर्ज पर फिलहाल जल्द ही टीआरपी रेटिंग में अव्वल आने की उम्मीद के साथ पूरे प्रदेश के रिपोर्टरों और स्टिंगरों को मुस्तैद कर दिया गया है. अब देखना है कि अर्थिक तंगी की मार झेल रहे यूपी के स्टिंगरों के लिए इस नए चैनल के प्रबंधन की ओर से क्या प्रबंध किया जाता है. फिलहाल तो महुआ वाले अपने स्ट्रिंगरों का भरपूर शोषण कर रहे हैं. खबरें मांगने में पीछे नहीं हटते लेकिन जब पैसे की बारी आती है तो सब एक दूसरे पर टालते रहते हैं. भुप्पी और राणा अगर अपने स्ट्रिंगरों को पेमेंट दिला दें तो वे ज्यादा मन लगाकर दम लगाकर काम करेंगे, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उन्हें स्ट्रिंगरों से काम नहीं लेना चाहिए.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version