Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

पत्रकारों पर हमले से क्षुब्‍ध काटजू ने मांगा जवाब

नई दिल्ली : श्रीनगर में आयोजित विरोध-प्रदर्शनों का समाचार संकलित करते पत्रकारों व छायाकारों की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा पिटाई का प्रेस परिषद ने संज्ञान लिया है। अखबारों ने भी जवानों द्वारा बर्बर पिटाई से संबंधित खबरें प्रकाशित की हैं।

खबरों के मुताबिक पत्रकार उमेर मेहराज, स्वतंत्र प्रेस छायाकार यावर काबली और शौकत शफी को इस पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कश्मीर फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस छायाकारों के साथ हुए इस दु‌र्व्यवहार की भ‌र्त्सना की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से पूछे गए इस आशय के संदेश में प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने प्रशासन को संविधान की अनुच्छेद 19 की धारा 1ए का हवाला दिया है। मालूम हो कि संविधान का यही अनुच्छेद संचार-माध्यमों की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करता है।  ये रहा काटजू का जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और भारत के गृहमंत्री को लिखा गया पत्र...

To,

1. The Chief Minister,

State Government of J& K,

Srinagar.

2. The Home Minister,

State Government of J & K,

Srinagar. 

Dear Sir,

It has been reported in The Hindu and other newspapers that some journalists were beaten up by CRPF personnel in J&K while covering protests in Srinagar recently.  It is also reported that photojournalists and a video journalist were hospitalized.

It is reported that  Umer Mehraj, working as a video journalist for Associated Press Television News (APTN) and Yawar Kabli and Showkat Shafi both freelance photojournalists were taken to SKIMS Hospital, after being beaten up by CRPF personnel. The Kashmir photojournalists Association has condemned the attack If these reports are true it is a serious matter affecting the freedom of the media guaranteed by Article 19(1)(a) of the Constitution.  

Please immediately give me your comments on these reports and also all what steps you have taken so that the media is able to discharge its duties effectively.  

With regards,

Yours sincerely,

Justice Markandey Katju

Chairman, Press Council of India

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version