Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

NO.1 Indian Media Portal : भारतीय मीडिया की खबरों का सबसे बडा पोर्टल

बृजेश सिंह अमर उजाला के स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट बने

: कृष्‍णानंद राज्‍यसभा टीवी पहुंचे : दैनिक जागरण, नोएडा से इस्‍तीफा देने वाले डीएनई बृजेश सिंह अब अमर उजाला से जुड़ गए हैं. पिछले 23 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय बृजेश सिंह की अमर उजाला के साथ यह दूसरी पारी है. इन्‍होंने नेशनल ब्‍यूरो में स्‍पेशल करेस्‍पांडेंट के पद पर ज्‍वाइन किया है. मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले बृजेश सिंह ने करियर की शुरुआत सन 88 में इलाहाबाद से आज अखबार के साथ शुरू की थी.

आज अखबार को इन्‍होंने लखनऊ में भी अपनी सेवाएं दीं. सन 92 में दैनिक जागरण, लखनऊ से जुड़ गए. एक साल यहां रहने के बाद 93 में इन्‍होंने अमर उजाला, बरेली ज्‍वाइन कर लिया. इस दौरान ये पंजाब तथा बनारस में अमर उजाला की लांचिंग टीम से जुड़े रहे. 2002 में इन्‍होंने दुबारा गाजियाबाद में दैनिक जागरण ज्‍वाइन कर लिया. जागरण को इन्‍होंने दिल्‍ली, नोएडा में लम्‍बे समय तक सेवा दी. एक बार फिर वे अमर उजाला से जुड़ गए हैं.  

लाइव इंडिया से खबर है कि कृष्‍णानंद त्रिपाठी ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी राज्‍यसभा टीवी से शुरू करने जा रहे हैं. वे लम्‍बे समय से लाइव इंडिया को अपनी सेवाएं दे रहे थे.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version