Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published Date Written by B4M
अशोक सिंघल के शुक्रवार 9 दिसम्बर को आजतक एक्सक्लूसिव की शूटिंग करते समय अचानक शरद पवार के मुद्दे पर सवाल पूछने पर तिलमिलाए अन्ना हजारे ने कॉलर माइक निकालकर फेंका और चल दिए. बेचारे अशोक सिंघल अन्नाजी.. अन्नाजी.. ही करते रह गए. अन्ना हजारे ने मीडिया से बचने के लिए अपने रीढ़ में दर्द की शिकायत करते हुए मीडिया से दूरी बनाये रखने का प्रयास किया.
शुक्रवार को दिल्ली से आये आजतक के रिपोर्टर अशोक सिंघल ने अपनी खास शैली में अन्ना से गुजारिश करते हुए बाईट के लिए उन्हें मना लिया, लेकिन जैसे ही अन्ना ने राहुल गाँधी पर लोकपाल मंजूर ना करने का ठीकरा फोड़ना शुरू किया, वैसे ही अलग अलग राग अलापने शुरू करके अशोक सिंघल शरद पवार के मुद्दे पर सवाल पूछने लगे. इस पर तिलमिलाते हुए अन्ना ने अपने शर्ट में लगा कॉलर माइक निकाल कर फेंकते हुए कहा कि शरद पवार पर सवाल करने से मैंने पहले ही मना किया था. इसके बाद वे निकल पड़े. बेचारे आजतक वाले अन्ना जी सुनिए तो सही, अन्नाजी.. अन्नाजी करते रह गए.
अन्ना हजारे को मीडिया ने हीरो बनाया लेकिन अब अन्ना हजारे कुछ मुद्दों से बचते दिखाई दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही आजतक के साथ होने पर बाकी चैनल वालों ने पैकअप कर लिया. आजतक ने चैनल पर अन्ना ने जो किया वो नहीं दिखाया सिर्फ आजतक एक्सक्लूसिव करके राहुल गाँधी वाला बयान ही चलाया.
सुनील दत्ता की रिपोर्ट.