Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

लॉस एंजिल्‍स टाइम्‍स के संपादक बने भारतवंशी दवन महाराज

लॉस एंजिल्स : भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार दवन महाराज को लॉस एंजिल्स टाइम्स समाचारपत्र का नया संपादक और कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह रस स्टैनटन का स्थान लेंगे। स्टैनटेन की अगुआई में समाचार पत्र ने तीन पुलित्जर पुरस्कार जीत थे। 49 वर्षीय महाराज समाचार पत्र के 15वें संपादक हैं। इससे पहले वह समाचारपत्र के प्रबंध संपादक थे।

महाराज का जन्म त्रिनिदाद में हुआ था। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में टैनिसी विश्वविद्यालय से स्नातक की और याले विश्वविद्यालय से कानून में परास्नातक की पढ़ाई की। वह लॉस एंजिल्स टाइम्स में 22 सालों से काम कर रहे हैं। इस दौरान वह कुछ समय के लिए अफ्रीका में भी काम कर चुके हैं। 2008 में समाचारपत्र का प्रबंध संपादक बनने से पहले वह इसके सहायक विदेश संपादक और बाद में आर्थिक संपादक थे। अपनी नियुक्ति पर महाराज ने कहा, मैं सम्मान से काफी खुश हूं और समाचार पत्र को डिजिटल एवं मोबाइल माध्यमों में आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। साभार : जागरण 

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version