Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published Date Written by B4M
स्टार, जी, एनडीटीवी, नेशनल ज्योग्राफिक समेत कुल 64 प्रमुख चैनल अब यूपी समेत छह प्रदेशों के कुल 28 शहरों में केबिल टीवी दर्शक नहीं देख पाएंगे, क्योंकि सब्सक्रिप्शन फीस अदा नहीं करने पर इन चैनलों का प्रसारण बंद किया जा रहा है। जिन प्रदेशों के शहरों में चैनल का प्रसारण बंद होगा उसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल है।
केबिल ऑपरेटर (रॉ) एवं उनके सहयोगियों के चैनलों का प्रसारण सब्सक्रिप्शन फीस अदा नहीं करने पर बंद कर दिया जाएगा। इन चैनलों के सिग्नल अगले तीन सप्ताह तक बाधित किए जाएंगे, जिसमें कार्टून नेटवर्क, सीएनएन, ईटीसी, जी ईटीसी पंजाबी, एचबीओ, इमेजिन टीवी, पोगो, वार्नर ब्रदर्स, जी एक्शन, जी बिजनेस, जी कैफे, जी सिनेमा, जी क्लासिक, जी जागरण, जी न्यूज, जी न्यूज यूपी, जी प्रीमियर, जी टीवी, स्टार मूवीज, स्टार प्लस, स्टार वर्ल्ड, स्टोर गोल्ड, नेशनल जियोग्राफिक चैनल, स्टार वन, एनडीटीवी 24 गुना 7, एनडीटीवी इंडिया, स्टार उत्सव, स्टार न्यूज, जी खाना खजाना आदि सहित कई अन्य चैनल भी शामिल हैं।
यह तमाम चैनल यूपी के बागपत, गाजियाबाद, इटावा, मैनपुरी, फैजाबाद, वाराणसी, जौनपुर, मुरादाबाद, एमपी के ग्वालियर, होशंगाबाद, भोपाल, जबलपुर, खंडवा, सागर, इंदौर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, महाराष्ट्र के रायगढ़, रतनगिरी, ठाणे, मुंबई, जलगांव, लातूर धुले तथा पश्चिम दिल्ली में बाधित किये जाएंगे। बहरहाल, सब्सक्रिप्शन फीस अदा होने के बाद ही दर्शक इन्हें देख पाएंगे। मीडिया प्रो एंटरपाइज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में इस संदर्भ में सूचना भी जारी कर दी है। हालांकि अभी तमाम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। वैसे माना जा रहा है कि इन चैनलों के प्रबंधन इस मामले को समय पर सलटा लेंगे।