Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published Date Written by B4M
इसी साल 26 जनवरी को शाहजहांपुर से रिलांच हुआ अखबार शेखर टाइम्स अब बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. शेखर टाइम्स में अपना पैसा लगाने वाले डा. सोम शेखर दीक्षित अखबार के मशीन रूम में ताला डाल दिया है. इसके चलते शेखर टाइम्स के 16 दिसम्बर का अंक प्रकाशित नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि कुछ वित्तीय मामलों को लेकर अखबार के संपादक सरदार शर्मा तथा इसमें पूंजी लगाने वाले डा. सोम शेखर दीक्षित के बीच अनबन हो गई है, जिसके बाद उन्होंने ताला लगा दिया.
लगभग ग्यारह महीने पहले कल्याण कुमार के नेतृत्व में इस अखबार की रिलांचिंग हुई थी. डा. सोम शेखर ने इसमें काफी पैसा लगाया था. मशीन डा. दीक्षित के आवासीय परिसर में है, जिस पर उन्होंने ताला लगा दिया. साथ उन्होंने सूचना भी लगा दी है कि बिना उनकी इजाजत ताला नहीं खोला जाएगा. इस संदर्भ में डा. सोम शेखर से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उक्त नम्बर पर किसी महिला ने फोन उठाया और डा. का नाम पूछने पर गलत नम्बर बताकर फोन रख दिया.
इस संदर्भ में जब अखबार के संपादक सरदार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ नाराजगी के चलते डाक्टर साहब ने ताला लगा दिया था. मैं चार दिन से बाहर था, उनका फोन नहीं उठा पाया इसके चलते उन्होंने नाराज होकर ताला लगा दिया था. और कोई बात नहीं है. अब उनकी नाराजगी दूर हो गई है और ताला भी खुल गया है.