Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

दैनिक जागरण की पाठक संख्‍या साढ़े पांच करोड़

नई दिल्ली : दैनिक जागरण ने फिर कीर्तिमान बनाया है। साढ़े पांच करोड़ पाठकों के साथ लगातार आगे रहने का रिकॉर्ड। 20वीं बार यह कारनामा दिखाने के साथ निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग दो करोड़ पाठकों की बढ़त को भी बरकरार रखा है। पाठकों के साथ विज्ञापनदाताओं एवं अन्य हित समूहों के लिए भी दैनिक जागरण लगातार एक विश्वसनीय ब्रांड बना हुआ है। यही वजह है कि उसे कंज्यूमर सुपरब्रांड तथा बिजनेस सुपरब्रांड का दर्जा मिल चुका है।

चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में दैनिक जागरण ने साढ़े पांच लाख नए पाठक जोड़े। इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011-तीसरी तिमाही के परिणामों के मुताबिक, दैनिक जागरण के पाठकों की संख्या अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले 1.8 करोड़ अधिक है। देश के दस सर्वोच्च अखबारों में दैनिक जागरण की पाठक संख्या हर तरह से सबसे ज्यादा बढ़ी है। पूरे देश में पाठकों ने इस तिमाही में दैनिक जागरण को हाथों हाथ लिया है। बीबीसी-रायटर के स्वतंत्र सर्वे में इसे प्रिंट मीडिया में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत माना गया। कंपनी ने अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। समूह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनमा एवं वैन इफ्रा पुरस्कार जीते हैं। ये पुरस्कार समाचार पत्र के डिजाइन और कंटेट के आधार पर दिए जाते हैं। साभार : जागरण

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version