Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

साख बढ़ाने के लिए फर्जी खबरें दिखा रहा है टीवी9

गुजरात में नम्‍बर एक होने का दावा करने वाले टीवी9 के पास खबरों का टोटा पड़ गया है इसलिए टीवी9 फर्जी खबरों को भी चलाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है खुद टीवी-9 स्पेशल रिपोर्ट LIQUOR IN TOMATO (नशीले टमाटर) यू-टयूब पर ये खबर अभी भी मौजूद है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी बनाई गई है।

इस खबर के रिपोर्टर हैं चिराग पंचाल, जो कि अपने आप को गुजरात के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार करते है। यह खबर अहमदाबाद के बापूनगर इलाके में एक सब्जी बेचने वाले के घर शूट की गई है। खबर में जो आदमी टमाटर में शराब भर रहा है वो है रणजीत चौहान, जो खुद भी पत्रकार ही है। यह कोई पहली खबर नहीं है जिसे फर्जी तरीके से शूट करके आम जनता के सामने पेश किया गया हो, ऐसे न जाने कितनी बार कई फर्जी खबरों को टीवी9 अंजाम दे चुका है।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version