Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

उपराष्‍ट्रपति करेंगे उर्दू संपादकों के सम्‍मेलन का उद्घाटन

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 30 दिसंबर से यहां विश्व उर्दू संपादक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन के आयोजक जाहिद अली खान ने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया भर के प्रमुख उर्दू संपादकों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य उर्दू मीडिया को एकजुट करना है और भाषा को बढ़ावा देना है, जो 150 देशों में पढ़ा जाता है।

दैनिक उर्दू 'सियासत' के संपादक खान ने कहा कि सम्मेलन में दुनिया भर में उर्दू अखबारों की समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा। श्री खान ने कहा कि आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन और मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे जबकि तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू सत्र के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मुख्य अतिथि होंगे। साभार : एजेंसी

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version