Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published on Thursday, 29 December 2011 14:25 Written by B4M
इंदौर। ‘दबंग दुनिया’ के मालिक किशोर वाधवानी की 26 दिसंबर को स्पेशल मजिस्ट्रेट डा. शुभ्रा सिंह की अदालत में पेशी थी, कारण कि वे एक गुटखा फैक्ट्री पर छापे की कार्रवाई को लेकर बयान के लिए बार-बार समन जारी होने पर भी हाजिर नहीं हो रहे थे। किंतु दैनिक भास्कर ने 27 दिसंबर के अंक में पेज 3 पर जो खबर छापी वो ही गलत थी। खबर में बताया गया था कि वाधवानी का गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश सेंट्रल एक्साईज को दिया गया है।
परन्तु हकीकत यह है कि वाधवानी का पांच सौ रुपए का जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन रिपोर्टर ने क्या पता किया भगवान जाने... खबर बताती है कि वाधवानी का गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। बहरहाल अपुष्ट खबर मिली है कि वाधवानी ने भास्कर प्रबंधन को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। लगता है निरंतर कोर्ट की खबरों में गलतियां कर रहा ‘भास्कर’ किसी दिन कोर्ट में टंगेगा।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.