Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

बीबीसी वर्ल्‍ड को 79 साल बाद मिली विज्ञापन की मंजूरी

बीबीसी की देख रेख करने वाली बीबीसी ट्रस्ट ने उस योजना को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत वर्ल्ड सर्विस रेडियो अपने 79 वर्षों के इतिहास में पहली बार विज्ञापन ले सकेगा. इससे पहले सरकार ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस से आग्रह किया था कि वो 2013 से 2013 के बीच वाणिज्यिक गतिविधियों के ज़रिए 4.6 मिलियन डॉलर जुटाए.

ट्रस्ट ने कहा है कि एक वर्ष की पायलट योजना के तहत बर्लिन की एफएम फ्रीक्वेंसी पर विज्ञापन लिए जाएंगे. इसके अलावा कुछ भाषाओं की वेबसाइट पर भी विज्ञापन दिए जाने का फैसला किया गया है. वर्ष 2010 में वर्ल्ड सर्विस का सालाना बजट 16 प्रतिशत कम कर दिया गया था. वर्ल्ड सर्विस का बजट पहले विदेश विभाग देती थी लेकिन 2014 से वर्ल्ड सर्विस का बजट ब्रितानी लाइसेंस शुल्क के ज़रिए आएगा. साभार : बीबीसी

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version