Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

अमर उजाला का पूरा ब्यूरो हुआ बागी, बना हिंदुस्तानी

खबर है कि मुरादाबाद में जल्द लांच होने जा रहे हिंदुस्तान अखबार ने अमर उजाला को बड़ा झटका दिया है. अमरोहा (जेपी नगर) में अमर उजाला की पूरी टीम ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. यहां तक कि चपरासी भी अमर उजाला छोड़ हिंदुस्तान अखबार
के बैनर तले आ गया है. हिंदुस्तानी बनने वाले चपरासी का नाम सोनू है.

अन्य जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है, वे हैं- राहुल सिंह, सेकेंड इंचार्ज. नीरज शर्मा, डा. दीपक अग्रवाल और राहुल शर्मा. इसके पहले भी अमर उजाला को कई झटके लग चुके हैं. हिंदुस्तान, मुरादाबाद के एडिटोरियल इंचार्ज मनीष मिश्रा ने अमर उजाला, मुरादाबाद की रिपोर्टिंग की अच्छी खासी टीम को तोड़कर अपने पाले में कर लिया था. अब आसपास के जिलों में हिंदुस्तान का ब्यूरो बनाने की कवायद चल रही है.
 

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version