Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

ती‍न दिन पहले लांच नेटवर्क10 में राजनीति तेज, तीन लोग गए

सेवा में, श्रीमान यशवंत जी. इस खबर को प्रमुखता से छापें. क्यूंकि हमारे शुरू होते करियर का सवाल है. नेटवर्क10 में शुरू होते ही राजनीति होने लगी है. बसंत निगम को फिर से साइड लाइन लगाने की तैयारी में कुछ लोग हैं. हमें निगम से मतलब नहीं है. ये लोग बसंत निगम के कई लोगों को ठिकाने लगा चुके हैं और भीतर ही भीतर अपना एक गुट बना चुके हैं. हम लोग भी इनके निशाने पर हैं. हमें बेवजह अपमानित किया जाता है और अपने लोगों को ये कई गलतियाँ करने के बाद भी कुछ नहीं कहते.

ये वही लोग हैं जो पहले भी निगम का काफी नुकसान कर चुके हैं. और अब चैनल में अपना राज करने के लिए रोज तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. चैनल शुरू हुए अभी 3 दिन भी नही हुए कि 3 लोग चैनल छोड़ चुके हैं. और कई लोग इस राजनीति से तंग आकर छोड़ने का मूड बना रहे हैं. हमारा अनुरोध है अपने बॉस लोगों से कि चैनल को चैनल के तरीके से चलायें. और गुटबाजी को छोड़कर काम पर ध्यान दें. राजनीति से चैनल तो डूबेगा ही हमको भी नुकसान होगा. धन्यवाद.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version