Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

हिंदुस्‍तान, मुरादाबाद में फेसबुक पर प्रति‍बंध

खबर है कि दुनिया भर में मशहूर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट "फेसबुक" पर हिन्दुतान मुरादाबाद में प्रतिबन्ध लग गया है। सूत्र बताते हैं कि रोज़-रोज़ विभिन्न जगहों से आये डेस्क स्टाफ कार्यालय में अधिकतर समय फेसबुक पर बिताने लगे थे, जिसकी भनक लगते ही हिन्दुस्तान प्रबंधन ने सख्ती से सभी को फेसबुक पर समय गंवाने की बजाय अपने कामों में ध्यान देने के लिये कहा। बताया जा रहा है कि इसमें सुधार नहीं होने पर आगे फेसबुक खोलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

काबिल-ए-गौर है कि हिन्दुस्तान के आगमन से पहले यहाँ पर पहले से ही चल रहे दो अखबारों दैनिक जागरण और अमर उजाला को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसमें सबसे अधिक नुकसान अमर उजाला को हुआ है। वहीं अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिये हिन्दुस्तान खबरों को सहेजने के लिये रोज़ नए-नए प्रयोग कर रहा है। प्रबंधन नहीं चाहता कि किसी के द्वारा कोई भी लापरवाही हो। खबर ये भी है कि इसके प्रकाशन की सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिये हिन्दुस्तान की टीम रात और दिन लगातार काम कर रही है और इसका प्रकाशन संभवतः फरवरी के प्रथम सप्ताह में होना तय किया गया है।

मुरादाबाद के एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version