Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published on Saturday, 04 February 2012 22:36 Written by B4M
जनसंदेश टाइम्स की गोरखपुर में लांचिंग की तैयारियों के बीच आज अखबार का टेस्ट किया गया. इसके पहले गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में भी अखबार को टेस्टिंग के तौर पर भेजा गया था. इस बार सिटी में अखबार की टेस्टिंग हुई. अखबार को लखनऊ से प्रकाशित कराकर मंगवाया गया था. इसमें गोरखपुर से संबंधित ज्यादा खबरें नहीं थी इसके बावजूद पाठकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला. सूत्रों का कहना है कि अखबार का गोरखपुर का पेज राजीव रंजन तिवारी के निर्देशन में तैयार कराया गया था.
अखबार को स्टॉलों के अलावा सेंटरों पर भी रखा गया था. लेआउट डिजाइन से भी लोग काफी प्रभावित नजर आए. हालांकि इसके पहले जिलों में भेजे गए अखबार को बढि़या रिस्पांस नहीं मिला था तथा अखबार स्टालों पर पड़े ही रह गए थे. गौरतलब है कि अभी अखबार की लांचिंग नहीं हुई है. टेस्ट के तौर पर उसे लखनऊ से छपवाकर जिलों एवं सिटी में प्रसारित किया जा रहा है.