Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

जागरण जालन्धर में घपला! सर्कुलेशन मैनेजर का तबादला

: निशिकांत को झटका : आईआरएस के ताज़ा आंकड़ों में दैनिक जागरण के जालन्धर और लुधियाना संस्करणों को पंजाब केसरी तथा भास्कर के बाद तीसरे स्थान पर दिखाया गया है. इसके बाद जब दैनिक जागरण के मालिकों का परफारमेंस ठीक करने हेतु दबाव बढ़ा तो चीफ जनरल मैनेजर निशिकांत ठाकुर के एक साले और वहां के सर्कुलेशन मैनेजर जनाब एसी चन्द्रा ने फर्जीवाड़ा शुरू कर दिया.

पता चला है कि बड़े पैमाने पर कापी डम्प करने का काम शुरू कर दिया गया था और ज्यादा कापियां बिकते हुए दिखाकर आपसी व आंतरिक मिलीभगत से आंकड़ों को दुरुस्त किया जा रहा था. इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब दैनिक जागरण के मालिकों को मिली तो वे गुस्से में आ गए. मालिकों ने तुरंत एक्शन लेते हुए महोदय एसी चन्द्रा को जमशेदपुर के लिए रवाना कर दिया है.

इस घपले में बड़ी तोपों के फंसने की सम्भावना है. याद रहे कि ठाकुर साहिब के एक साले वरिष्ठ पत्रकार हैं. एक साले वरिष्ठ एच आर मैनेजर हैं. जिनका तबादला किया गया है, यह साले साहिब वरिष्ठ सर्कुलेशन मैनेजर थे. अभी सालों के साले क्या गुल खिला रहे हैं, बाद में पता चलेगा.

दैनिक जागरण, जालंधर में काम कर चुके और इन दिनों कनाडा में बतौर होस्ट व एंकर काम कर रहे पत्रकार ऋषि नागर की रिपोर्ट. ऋषि से संपर्क उनकी मेल आईडी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. के जरिए किया जा सकता है. ऋषि की इस रिपोर्ट पर किसी को कुछ कहना हो तो वह नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकता है या This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर मेल कर सकता है. भड़ास की परंपरा रही है कि वह सेकेंड ओपिनियन को ज्यादा प्रमुखता से प्रकाशित करता है ताकि किसी सूचना के समस्त कोण, समस्त पेंच सामने आ सकें. -एडिटर, भड़ास4मीडिया

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version