Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

14 को नोएडा से लांच होगा दैनिक प्रभात

सुभारती ग्रुप अपने अखबार दैनिक प्रभात का विस्‍तार अब नोएडा में भी करने जा रहा है. यहां से अखबार के चार संस्‍करण गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडगांव एवं नोएडा-गौतमबुद्धनगर प्रकाशित होंगे. अखबार को 14 नवम्‍बर को लांच करने की योजना है. दैनिक प्रभात के स्‍थानीय संपादक अशोक निर्वाण को बनाया गया है. जो लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे अमर उजाला, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

अखबार का जीएम अवनींद्र ठाकुर को बनाया गया है. अवनींद्र अखबार के ऑपरेशन की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. नोएडा-गौतमबुद्ध नगर का ब्‍यूरोचीफ सीनियर जर्नलिस्‍ट अरुण सिन्‍हा को बनाया गया है, जो हिंदुस्‍तान, चेतना मंच, युनाइटेड भारत समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं. हेमेंद्र राजपूत दैनिक प्रभात से सीनियर रिपोर्टर के रूप जुड़े हैं. हेमेंद्र इसके पहले युनाइटेड भारत, नोएडा के प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे. हिमाद्री मुखर्जी फोटोग्राफर के रूप में ज्‍वाइन किया है. कुंदन झा को करेस्‍पांडेंट बनाया गया है. दिलीप झा कॉ‍पी एडिटर बनाए गए हैं. दिलीप फिलहाल मेरठ में सब एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version