Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

टाइम्‍स समूह के टीआईएल ने नेटवर्क18 और रेडिफ को पछाड़ा

टाइम्‍स समूह का इंटरनेट सेवा टाइम्‍स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) ने इस महीने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों नेटवर्क18 और रेडिफ को पीछे छोड़ते हुए पूरे देश में पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है. कॉम सोर्स डाटा के अनुसार टीआईएल भारत में सबसे ज्‍यादा विजिटर वाला इंटरनेट साइट हो गया है. सितम्‍बर माह में उपलब्‍ध कराए गए डाटा के अनुसार टीआईएल को पूरे देश में 17.5 मिलियन लोगों ने देखा.

जबकि टीआईएल के नजदीकी प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले नेटवर्क18 पर 15.7 मिलियन तथा रेडिफ डॉट काम पर 15.4 मिलियन दर्शक ही आए. पिछले साल सितम्‍बर की तुलना में इस साल टीआईएल के दर्शक संख्‍या में पचास फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोत्‍तरी हुई है.टाइम्‍स ग्रुप के वेबसाइट टाइम्‍स ऑफ इंडिया और इकोनामिक्‍स टाइम्‍स देश के टॉप न्‍यूज एवं फाइनेंसियल न्‍यूज पोर्टल बने हुए हैं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया अपने 7.8 मिलियन दर्शकों के साथ अपने नजदीकी अखबारों पर दुगुनी बढ़त बनाए हुए हैं.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version