Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published Date Written by B4M
सूचना है कि खबर भारती न्यूज चैनल 17 नवंबर से लांच होने जा रहा है. लांचिंग की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. राजस्थान से सूचना है कि दैनिक भास्कर के तीन लोगों ने इस्तीफा देकर खबर भारती न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है. इनमें से दो बीकानेर के हैं और एक हनुमानगढ के. भारती न्यूज चैनल की राजस्थान टीम का हेड दीपक गोस्वामी को बनाया गया है. बीकानेर संभाग का ब्यूरो हेड अपर्णेश गोस्वामी को बनाया गया है.
बीकानेर में खबर भारती की टीम में अपर्णेश गोस्वामी के साथ सीनियर कैमरा मैन विक्रम जागरवाल हैं, जो पहले दैनिक भास्कर बीकानेर में इवेंट मैनजर के पद पर कार्यरत थे. बीकानेर दैनिक भास्कर की टीम का दूसरा विकेट सरकुलेशन विभाग में कार्यरत अनिल खन्ना के रूप में खबर भारती ने गिराया. खबर भारती में अनिल श्रीगंगानगर में बतौर कैमरामैन कार्य कर रहे हैं.
दैनिक भास्कर का तीसरा विकेट अभी कुछ दिन पहले ही हनुमानगढ में गिरा. वहां के रिपोर्टर दीपक भारद्वाज ने श्रीगंगानगर में खबर भारती के ब्यूरो हेड का कार्यभार संभाला है. खबर भारती की बीकानेर टीम में नोखा का क्षेत्र पत्रकार रमेश बिस्सा देख रहे हैं, ये भी दैनिक भास्कर नागौर से यहां आए हैं. इनके अलावा श्रीडूंगरगढ का क्षेत्र पत्रकार भवानी शंकर जोशी और कोलायत क्षेत्र रिपोर्टर कमल कान्त शर्मा और लूणकरणसर का क्षेत्र भंवर सिंह राठौड देख रहे हैं.