Category: प्रिंट-टीवी...
Created on Sunday, 29 July 2012 10:11
Written by B4M
मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में भारी बारिश की खबर दैनिक भास्कर के ही संस्करणों में अलग-अलग आँकड़ों में प्रकाशित की गई। इटारसी संस्करण के प्रथम पेज पर प्रकाशित खबर में लिखा है कि खिरकिया में 10 घंटे में 9 इंच बारिश, जबकि इंदौर सिटी के मुख्य पेज पर उसी खबर में लिखा है 24 घंटे में 9 इंच बारिश। इसी प्रकार खिरकिया के पुलआउट के प्रथम पेज पर लिखा है कि आधा खिरकिया कमर तक डूबा, जबकि जबलपुर के प्रथम पेज पर लिखा है कि खिरकिया में सड़क पर 6 फीट तक पानी। अब समझ में यह नहीं आया कि दैनिक भास्कर समाचार पत्र में इस प्रकार की गलती, वह भी पेज 1 पर कैसे हुई।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.