Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

गूगल लाया सबसे तेज नेट कनेक्शन

 

लंदन : इंटरनेट के सरताज गूगल ने सबसे तेज गति से नेट एक्सेस का रास्ता निकाल लिया है। दुनिया में सबसे गति वाला गूगल फाइबर इंटरनेट कनेक्शन प्रति सेकेंड एक गीगा बाइट की रफ्तार से चलेगा। यानी पलक झपकते ही 1024 मेगा बाइट डाटा आप एक्सेस कर लेंगे। एक गीगा बाइट में 1073741827 बाइट्स होते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार गूगल की नई इंटरनेट सेवा रफ्तार के लिए ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल करती है। इससे परंपरागत वेब सेवाओं से कहीं अधिक रफ्तार से पूरी दुनिया में आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
वेब सर्च अगुवा ने कैनसास सिटी के मिसूरी में सर्वाधिक गति वाली गूगल फाइबर सेवा को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। गूगल के प्रमुख वित्तीय अधिकारी पैट्रिक पिशेट ने कहा कि वह मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं। वर्ष 2000 के बाद से ब्राडबैंड की दुनिया में ऐसा धमाका अब तक नहीं हुआ है। गूगल को इसे सबके सामने लाने के लिए अब और इंतजार की जरूरत नहीं। गूगल फाइबर अल्ट्रा हाईस्पीड कनेक्शन और टेलीविजन सेवा मौजूदा सभी सेवाओं से बहुत आगे निकल आई है। इसके तहत गूगल के यूजर लाइव चैनल सर्च कर सकेंगे। नेटफिल्क्स, यूट्यूब, रिकार्डेड शो और दसियों हजार घंटे तक रिकार्डेड शो देख सकेंगे। 
 
हालांकि इसके लिए कोई फोनसेवा उपलब्ध नहीं है। आखिर एक जगह बैठकर लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करने की जरूरत क्या है। एक जगह बैठकर आप कितनी देर किसी सेवा का लाभ ले पाएंगे। गूगल अपने कई प्रोडक्ट ला रहा है। गूगल फाइबर में 100 से अधिक नेटवर्क होंगे। टीवी के साथ पैकेज, एक गीगा बाइट प्रति सेकेंड इंटरनेट स्पीड और एक टेरा बाइट क्लाउड स्टोरेज होगा। इसका शुल्क 120 अमेरिकी डॉलर प्रति माह होगा। इसके अलावा गूगल एक सस्ता पैकेज यानी प्रति माह 70 डॉलर में सेवा देगा। इसमें डाउनलोड स्पीड एक गीगा बाइट प्रति सेकेंड होगी। इंटरनेट का कनेक्शन लगाने के लिए गूगल 300 अमेरिकी डॉलर फीस लेगा। (एजेंसी)

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version