Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

कल्पनाथ राय के दामाद बना रहे हैं 'दास कैपिटल' नाम से फिल्म

मुंबई से उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि काफी दिनों बाद दास कैपिटल नाम से एक दमदार हिंदी फिल्म बन रही है। इस फिल्म का निर्माण दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय के दामाद मुक्तिनाथ उपाध्याय जी कर रहे हैं। बॉलीवुड के जानकारों के मुताबिक फिल्म मानव जीवन के यथार्थ पर आधारित है। इसमें मावन उत्पीड़न को ब्यंगातमक तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। फिल्म में मनोरंजन का भी भरपूर मशाला है।

फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल के सहयोगी राजन कोठारी कर रहे हैं और इस काम में उनका सहयोग दया नेहलानी जी कर रहे हैं। फिल्म को दामूल और मृत्युदंड जैसे फिल्मों के रचयिता शैवाल जी ने लिखा है। फिल्म में यशपाल शर्मा, अनुपम श्याम ओझा, केके रैना, राजपाल यादव और मनोज पाहवां जैसे कई समृद्ध कलाकार काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों महाराष्ट्र में चल रही है।

मुंबई से संतोष दुबे की रिपोर्ट

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version