अमर उजाला, गाजियाबाद के संपादकीय प्रभारी पद से इस्तीफा देने वाले पुष्पेंद्र शर्मा के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन कर लिया है. वे कल हिंदुस्तान, मेरठ के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यभार संभालेंगे. सूत्रों के मुताबिक पुष्पेंद्र को सुधांशु श्रीवास्तव दिल्ली से लेकर मेरठ पहुंचेंगे और हिंदुस्तानियों से रूबरू कराएंगे.
हिंदुस्तान, मेरठ के स्थानीय संपादक पद पर फिलहाल कार्यरत दिनेश मिश्रा के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है कि उन्हें कहां भेजा जा रहा है. वैसे आज दिनेश मिश्रा ने भी हिंदुस्तान, मेरठ में संपादकीय सहयोगियों को सूचित कर दिया है कि कल नए संपादक के रूप में पुष्पेंद्र शर्मा कार्यभार ग्रहण करेंगे. हिंदुस्तान प्रबंधन ने अपने इंटरनल मेल में सभी को सूचित कर दिया है कि पुष्पेंद्र शर्मा ने हिंदुस्तान में ज्वाइन कर लिया है और उनकी लोकेशन मेरठ होगी जहां वे स्थानीय संपादक होंगे.
ज्ञात हो कि पुष्पेंद्र शर्मा अमर उजाला में काफी समय तक रहे. वे लंबे समय तक मेरठ में पदस्थ रहे. शशि शेखर के कार्यकाल में उन्हें आरई बनाकर अमर उजाला, आगरा भेजा गया. शशि शेखर के हिंदुस्तान जाने के बाद से ही पुष्पेंद्र के इस्तीफे और हिंदुस्तान ज्वायनिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. पुष्पेंद्र के हिंदुस्तान जाने में थोड़ा वक्त तो लगा लेकिन जैसा लोग सोच रहे थे, वही हुआ. शशि शेखर के नजदीकी होने का पुष्पेंद्र को भरपूर फायदा मिला है और उन्हें उनके गृह जनपद मेरठ की यूनिट का स्थानीय संपादक बना दिया गया है.

written by gajendra yadav, August 02, 2010
written by Adesh Jain, August 02, 2010
ADESH JAIN
Mainpuri
written by Sant Ram Pandey, August 02, 2010
to ho hi jayegi. nahi to ham to bat karne ko hi tarad jate the.
S R Pandey
written by shah alam Hindustan, August 02, 2010
written by RAHUL SHARMA, July 30, 2010
| < Prev | Next > |
|---|







shubhkamnayen, Mubarakbad, Badhai