Category: प्रिंट, टीवी, वेब, ब्लाग, सिनेमा, साहित्य... Published Date Written by KS
: तलाश में तीन बार पुलिस ने की छापामारी : लड़कियों के शोषण का आरोप : लखनऊ : महुआ न्यूज में यूपी के कथित प्रोग्रामिंग हेड के तौर पर तैनात नागेद्र मिश्र आजकल फरार हैं। मामला है लड़कीबाजी का। बताते हैं कि नागेंद्र एक लड़की के साथ रफूचक्कर हो चुके हैं। उधर खबर है कि लड़की की तलाश में नागेंद्र के घर पुलिस तीन बार छापा मार चुकी है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के मीडिया जगत में यह खबर इस समय बेहद गर्म है।
महुआ न्यूज यूपी में भले ही लांच न हो पाया हो, लेकिन इस हवाई चैनल के अलम्बरदारों की करतूतों ने उसे खबरों में जरूर ला पटका है। ताजा मामला है लड़कियों को एंकर बनाने के सपने दिखाने के नाम पर उनके साथ रंगरेलियां मनाने का। फिलहाल नागेंद्र मिश्र फरार है। एक कैमरामैन के तौर पर अपना जीवन शुरू करने वाले नागेंद्र पर भोली-भाली लड़कियों को फंसाने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।
इंडिया टीवी में लड़कीबाजी और दलाली के कई आरोपों से हटाये गये नागेंद्र को हाल ही उसके करीबी और दोस्त भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ भुप्पी महुआ न्यूज में बतौर यूपी प्रोडक्शन हेड के तौर पर ले आये थे। गौरतलब है कि भुप्पी भी अपनी दलाली के चलते आज तक चैनल से तब निकाल बाहर किये गये थे जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनकी दलाली की खबर आजतक चैनल के प्रबंधन को दी थी। तब भुप्पी चंडीगढ से हिमाचल और पंजाब के प्रभारी थे।
बहरहाल, नागेद्र ने अब तक कई लड़कियों को एंकर बनाने के सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाया है। फेसबुक पर लड़कियां फंसाने के लिए वह लड़कियों की वाल पर जाकर उन्हें टीवी एंकर बनने के लिए उकसाता था। फिलहाल जिस लड़की के साथ नागेंद्र फरार बताया जा रहा है, उसके फेसबुक वाल पर नागेद्र ने बीते 17 अक्तूबर को यह कमेंट किया था कि:- आप टीवी का फेस हो।
अभी कुछ दिन पहले तक नागेंद्र का चक्कर लखनऊ की किसी निमि (बदला हुआ नाम) के साथ चल रहा बताया जाता है। इतना ही नहीं, एक लड़की को एंकर बनाने के लिए नागेंद्र ने बाकायदा एक सीरियल तक प्लान कर लिया जिसका नाम रखा गया था- भाग्यचक्र। साधना टीवी पर उसे दिखाने की बात पक्की हुई थी।
लेकिन ऐन वक्त पर साधना वालों को नागेंद्र की पसंद की एंकर पर ऐतराज हो गया। कहा गया कि यह सीरियल तब भी लिया जाएगा जब एंकर बदली जाए। इस पर नागेंद्र ने बखेडा खड़ा कर दिया था। कारण यह कि नागेंद्र के शोषण से आजिज इस लड़की ने साफ कह दिया था कि उसे एंकर बनने का मौका नहीं मिला तो वह सारी पोल-पट्टी खोल देगी।
खबर है कि कुमार सौवीर द्वारा ब्यूरो प्रमुख का पद छोडने के बाद नागेंद्र और भुप्पी ने गोमती नगर में आफिस के लिए एक नया भवन किराये पर लिया था। भारी भरकम किराये वाले इस भवन का भुगतान महुआ न्यूज से किया जा रहा था। लेकिन सात महीना बीत जाने के बाद भी वहां आफिस नहीं खोला गया। जानकार बताते हैं कि उस दफ्तर का इस्तेमाल ऐयाशी के लिए किया जाता था। बताते हैं कि इसकी सारी व्यवस्था नागेंद्र के जिम्मे थी। लखनऊ भ्रमण के नाम पर भुप्पी भी अपना काफी समय इसी भवन में गुजारा करते थे। दफ्तर के किसी अन्य कर्मचारी को यहां की सख्त मनाही थी।
भुप्पी और नागेंद्र की जुगलजोड़ी के चलते कई और भी घोटाले हुए बताते जाते हैं। खबर है कि महुआ न्यूज के कैमरे को नागेंद्र मिश्र बिग-शो नाम की अपनी कम्पनी के कार्यक्रमों के लिए किराये पर चलाता था। महुआ के दूसरे कैमरामैन भी इस काम में मजबूरन उसकी मदद किया करते थे। एक कैमरामैन प्रवेश रावत ने एक बार जब इस पर आपत्ति जतायी, तो उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया। बहरहाल, नागेंद्र मिश्र अब फरार है। कोई उसे मुम्बई में तो कोई दिल्ली में होने की बातें कर रहा है। उधर खबर है कि भुप्पी ने उसे छिपने के लिए कहीं जगह मुहैया करा रखी है।
लखनऊ से केएस की रिपोर्ट.
अगर इस रिपोर्ट में उल्लखित तथ्यों में किसी को कोई त्रुटि या आपत्ति नजर आए तो वह अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स या फिर This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर रख सकता है.