Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

गरीब पत्रकारों के शोषण के लिए तैयार है सी न्‍यूज

सेवा में संपादक महोदय भड़ास पर आपने कल सी न्यूज़ आगरा के बारे में एक खबर प्रकाशित की थी जिस पर मैं आपको एक जानकारी देना चाहता हूँ । आज से केवल चंद मात्र कुछ साल पहले इस चैनल के मालिक पंकज जैन और नीरज जैन आगरा के एक लोकल चैनल मून न्यूज़ के केबल के ऑपरेटर हुआ करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे इन्‍होंने अपना एक लोकल चैनल सी न्यूज़ खड़ा किया और यह केबल चलाने लगे। चूंकि उस समय आगरा में मून केबल का साम्राज्य हुआ करता था सो यह मून केबल का स्टार प्लस चुरा चुरा कर चलाने लगे।

जब मून वालों को इसकी जानकारी हुयी तो उन्होंने इसकी शिकायत कर दी, असर यह हुआ कि स्टार प्लस का सी केबल से प्रसारण बंद हो गया। अब इन्‍होंने आगरा में कोर्ट केस किया और यह जीत गए सो इन्हें स्टार ग्रुप से नवाजा गया। इसके बाद यह ब्याज का धंधा करने लगे और आगरा के मशहूर जैन समाजी व्‍यवसाई बैनारा समूह ने इनका सहयोग किया और यह जमकर ब्याज का कारोबार चलाने लगे। जब सन 2007 में आगरा में डीजी केबल का पदार्पण हुआ तब इनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गयी, इनको एक लोकल केबल ऑपरेटर प्रदीप उपाध्याय से धमकी दी गयी कि मैं तुम्हारे बच्चे उठा लूँगा। चूंकि प्रदीप उपाध्याय मथुरा के माँट से विधायक पंडित श्याम सुंदर उपाध्याय के भाई कैलाश चन्द्र, जो कि मथुरा में neo न्यूज़ का एक छत्र संचालन करता हैं, का दायां हाथ हुआ करता था, इस कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुयी।

इस मामले में सबसे बड़ी बात यह हैं कि मथुरा के माँट से विधायक पंडित श्याम सुंदर उपाध्याय के बारे में कहा जाता हैं कि उत्तर प्रदेश में सरकार किसी की हो लेकिन वो मथुरा के अंदर सलाम श्याम सुंदर को ही करती हैं। सो यह बहुत डर गए लेकिन सपोर्ट आगरा के ही मून न्यूज़ के एमडी राहुल पालीवाल ने कर दिया अन्यथा तस्वीर कुछ और ही होती। और ये जैन बंधु गरीब पत्रकारों का शोषण नहीं कर पाते। अब यह वर्तमान में सी न्यूज़ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सी एक्सप्रेस हिन्दी दैनिक .जिनवाणी, नामोकार चैनल के साथ बाज़ार में हैं, क्योंकि इन्‍होंने फर्म लिमिटेड करके मार्केट से करोड़ों रुपया उठाया हैं। और यह गरीब पत्रकारों के शोषण के लिए तैयार हैं। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version