Bhadas4Media

Switch to desktop Register Login

खबरिया चैनलों की दुनिया में जल्‍द शामिल होगा 4रीयल न्‍यूज

ओमेगा मीडिया जल्‍द ही फिल्‍म सिटी से एक इंटरनेशनल चैनल लांच करने जा रहा है. 4रीयल न्‍यूज नाम का यह चैनल भारत समेत 13 देशों में एक साथ लांच किया जाएगा. चैनल की  टीम तैयार हो चुकी है. सीईओ यश मेहता के नेतृत्‍व में इसकी लांचिंग होगी. यश मेहता कई चैनलों में वरिष्‍ठ पदों पर रह चुके हैं. इस चैनल में डिप्‍टी न्‍यूज हेड के रूप में यहां पर नवीन पांडेय और दीपक जाकल ने ज्‍वाइन किया है. दोनों लोग अनुभवी पत्रकार हैं तथा कई चैनलों में काम कर चुके हैं.

चैनल में एसाइनमेंट हेड के रूप में राजीव कुमार ने ज्‍वाइन किया है. वरिष्‍ठ पत्रकार आर निशाना ने यहां प्रिंसिपल करेस्‍पांडेंट कम दिल्‍ली ब्‍यूरो हेड के रूप में ज्‍वाइन किया है. चैनल का न्‍यूज रूम भी पूरी तरह तैयार है. फिलहाल मार्केटिंग के लोगों की नियुक्ति का काम जारी है. 

कापीराइट (c) भड़ास4मीडिया के अधीन.

Top Desktop version